चंदौली, मई 20 -- नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गढ़वा गांव निवासी सुबास ने रविवार को देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही सुनील कुमार और उसकी पत्नी ललिता देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहुलुहान कर के फरार हो गया था। घटना में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीते रविवार की रात करीब आठ बजे सुनील कुमार और उसकी पत्नी ललिता देवी अपने निर्माणाधीन मकान की तराई कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी गाली गलौच करने लगा था। विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। घायल सुनील कुमार का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में व उसकी ललिता देवी का इलाज जिला चिकित्सालय रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) में चल रहा है...