देवरिया, मार्च 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के मुरासो गांव में पुरानी रंजिश में एक दंपति पर कुछ लोगों ने लोहे की चेन व चाकू से हमला बोल कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। उधर घायलों का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में कराया गया।मुरासो गांव के रहने वाले कमलेश यादव का आरोप है कि पट्टीदारों से उनकी रंजिश चलती है। सोमवार की रात पट्टीदार उनके घर पहुंच गए और उनके ऊपर हमला बोल दिया। जब पत्नी बचाने आई तो आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल कर लहूलुहान कर दिया। भाई के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। इस मामले में पुलिस ने गांव के बृजेश, योगेश, उमेश, विशन व अवनीश के विरुद्ध केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.