हाथरस, मई 3 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीयल खेड़ा में मुकदमे में गवाही को लेकर पांच हमलावरों ने दंपति पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोलने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने छत से दंपति पर पत्थर भी बरसाए। हमले में दंपति को चोटें आई हैं। इस मामले में शनिवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मोहल्ला सीयल खेड़ा निवासी रामू ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पडोस में रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र मुकंदीलाल व उसके बेटे विक्की, पिंटू व सूरज ने शराब के नशे में आठ अप्रैल को समय करीब रात्रि 9: 30 बजे जब वह व उसकी पत्नी व बच्चों के घर में खाना खाते समय घर में घुस आए। आरोपी गाली देकर मुकदमे में 18 अप्रैल को गवाही देने से मना करने लगे। आरोपियों ने जान से मारने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.