दंपति पर गोली चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज
रुडकी, जून 10 -- लक्सर। लक्सरी गांव में रंजिश के चलते दंपति पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ हीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लक्सरी गांव निवासी जावेद वार्ड नंबर पांच ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ जून को समय लगभग 12 बजे उसके माता-पिता घर पर मौजूद थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उसके घर पर जाकर माता-पिता को केस वापस लेने के लिए धमकी दी। माता-पिता ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान उनके माता-पिता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। यह भी पढ़ें- घर पर गोली चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर समीर उर्फ़ आसू, आमिस व रहीस निवासी लक्सरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.