अलीगढ़, मार्च 6 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव उसरह रसूलपुर के पास गुरुवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सफेद अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हमला किया, जिसमें महिला की पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मोनू उर्फ सुशील निवासी ग्राम उसरह रसूलपुर, थाना टप्पल अपनी पत्नी पूजा (30 वर्ष) व बेटे के साथ स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गांव डेटा खुर्द (पिसावा) जा रहे थे। इसी दौरान मोहित ईंट भट्टे के पास पीछे से आए सफेद रंग अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपत्ति पर फायरिंग शुरू कर दी एवं घटना में महिला के पीठ में गोली जा लगी। घटना के दौरान पास के खेत में काम कर रहे किसान के विरोध पर बदमाशों ने हवाई फाय...