एटा, मार्च 26 -- थाना अलीगंज के मोहल्ला रामप्रसाद गौड निवासी अबरार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 22 मार्च को रामलीला मैदान के पास मोहल्ले के ही आरोपी असद उर्फ बारी सहित चार आरोपियों ने मिलकर बेटे हैदर पर हमला कर दिया। पत्नी के साथ भी पिटाई की। आरोप है कि फायर भी किया। जिसमें वह बच गया। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...