गाज़ियाबाद, अप्रैल 15 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दुहाई निवासी पीड़ित के मुताबिक नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाले दंपति ने 17 लाख रुपये पेशगी लेकर जमीन दूसरे व्यक्ति को बेच दी। फर्जीवाड़े का पता लगने पर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दुहाई निवासी अमित त्यागी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 21 जनवरी 2025 को नंदग्राम क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी प्रभात से गांव ढरगल में 544 वर्गमीटर जमीन खरीदने का सौदा किया था। सौदा 60.45 लाख रुपये में तय हुआ था। उन्होंने 16 दिसंबर 2024 को प्रभात की पत्नी भावना चौधरी की मौजूदगी में 15 लाख रुपये नगद अग्रिम राशि के रूप में दिए थे। इसके बाद 17 फरवरी 2025 को दो लाख रुपये और दिए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.