इटावा औरैया, मार्च 16 -- ग्राम पटियन स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाली एक महिला को आपसी कहासुनी के बाद दंपति ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पटियन ईंट भट्टा निवासी बिनीता पत्नी सामा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भट्टे पर ईंट पथाई का काम कर रही थी। इसी दौरान वहां काम करने वाले एक दंपति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दंपति गाली-गलौज करने लगा और मना करने पर लाठी-डंडों से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने महिला को उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...