बरेली, मार्च 29 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। महिला को नशीला केक खिलाकर 21 दिन की बच्ची चोरी होने का मामला फर्जी निकला। दंपति ने तीसरी बच्ची होने के कारण एक परिचित को उसे दे दिया था। पुलिस ने बहेड़ी से बच्ची को बरामद कर लिया है। अब फर्जी रिपोर्ट लिखाने के मामले में दंपति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इज्जतनगर के गांव परतापुर चौधरी में रहने वाले जरी कारीगर मकसूद ने शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस को जिला अस्पताल में अपनी 21 दिन की बच्ची चोरी होने की सूचना दी। मकसूद का कहना था कि वह पत्नी शबाना और बच्ची को लेकर दवा दिलाने व जन्म प्रमाण पत्र लेने जिला अस्पताल आए थे। वह लाइन में लग गए और इसी बीच एक महिला उनकी पत्नी को नशीला केक में खिलाकर बच्ची को चोरी कर ले गई। देर रात उन्होंने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने दंपति से पूछताछ शुरू की गई तो उनकी बातो...