चंदौली, जून 25 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार की रात में पूजन सामग्री विक्रेता के घर में घुसकर जान से मारने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दंपति ने বুধবার को बलुआ थाने में तहरीर देकर जानमाल की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- दुकान पर बैठी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयासपुलिस जांच बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव के रहने वाले हरिकेश तिवारी अपने पत्नी प्राची तिवारी के साथ किराए के मकान में रहकर पूजन सामग्री बेचते हैं। पीड़ित हरिकेश कहना है कि मंगलवार की रात में चार पांच की संख्या नकाबपोश कुछ लोग दरवाजे पर पहुंचकर गेट खटखटाने लगे। जब उनसे पूछा तो बोले भइया कुछ काम है। आरोप लगाया कि गेट खुलते ही चारो तरफ से घेरकर सिर पर तमंचा सटाकर फायर किए। गनीमत रही कि फायर नहीं हुआ ।...