दंपति जा रहे थे तेलो, नावाडीह में हादसे में पत्नी घायल
बोकारो, जून 12 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह के चिरुडीह बांध टांड़ के समीप शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में निमियाघाट के बालुटुंडा निवासी उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि निमियाघाट के बालुटुंडा के मंटू यादव बाइक से धर्मपत्नी के साथ अपने ससुराल चंद्रपुरा के तेलो जा रहे थे। इसी क्रम में नावाडीह के चिरुडीह बांध टांड़ के बाइक के अनियंत्रित होने से घटना घटी। जानकारी पाकर सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो व अन्य पहुंचे। फिर 108 एम्बुलेंस को फ़ोन करके घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह ले गए। इसके बाद यहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.