मैनपुरी, अक्टूबर 5 -- थाना परिसर में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। तीन पत्रावलियों पर सुनवाई की गई व एक दंपति के बीच सुलह समझौता कराकर विदाई दी गई। फिरोजाबाद के थाना नारकी निवासी कन्हैयालाल पुत्र बॉबी लाल की 4 वर्ष पूर्व रूबी पुत्री रामगोपाल निवासी जैतपुर बरनाहल के साथ शादी हुई थी। जिनकी तीन वर्ष की एक पुत्री है। कन्हैयालाल ने थाना में पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी 9 माह से मायके रह रही है और पुत्री को भी साथ ले गई है। वहीं रूबी ने भी पति पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोंनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझाया। तब जाकर दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हुए। राजी होने पर उन्हें केंद्र से विदा कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.