शाहजहांपुर, मार्च 8 -- महिला ने ग्रामीण पर उसे व उसके पति को पीट कर लहूलुहान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गुलामखेड़ा गांव की पूनम ने बताया कि पांच मार्च को सुबह वह घर पर अकेली थी इसी दौरान गांव का टेनी घर मे घुस आया। उसने विरोध किया तो टेनी ने उसके साथ मारपीट की और भाग गया। जब उसके पति देवमणि बाजार से घर आए तो उन्हें पूरी जानकारी दी। कुछ देर बाद टेनी लोहे की राड लेकर उसके घर में आ गया और उसने दोनों को पीट कर लहूलुहान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...