अमरोहा, मार्च 22 -- गजरौला, संवाददाता। दंपति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के शीशोवाली गांव निवासी डालचंद व नरेश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। बीते मंगलवार को भी दोनों गुटों में विवाद हो गया। जिसमें गाली-गलौज होने पर झगड़ा और बढ़ गया। आरोप है कि नरेश अपने साथियों के साथ मिलकर डालचंद के घर में घुस गया व उसे व उसकी पत्नी अनीता घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। एसएसआई अभिलाष प्रधान ने बताया इस मामले में नरेश, जयचंद, नरेंद्र, कोशिंद्र, महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.