जौनपुर, मई 24 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जमालपुर भवानीगंज गांव में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दंपती की पिटाई कर दी। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी भुवाल राजभर का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी मीनू, बिनू पुत्रगण रमेश, सुनीता पत्नी रमेश तथा रमेश पुत्र श्रीपति गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिए। हमले में भुवाल राजभर के सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी परमिला देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक ...