गोंडा, मार्च 5 -- खरगूपुर। बकरी का बच्चा दरवाजे पर चला गया तो पति पत्नी ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रंजीत नगर गांव निवासी सीमा देवी पत्नी रिंकू सोनकर ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि उसकी बकरी का बच्चा गांव के गुल्ले के दरवाजे पर चली गयी थी।इसी से नाराज होकर आरोपी व उसकी पत्नी फातिमा ने जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर लाठी डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया और धमकी दिया । प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि आरोपी दम्पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.