जौनपुर, फरवरी 28 -- जफराबाद। लाइनबाज़ार क्षेत्र के चकमाहनपुर गांव में शुक्रवार को अपनी बेटी को गाली दिए जाने का उलाहना देने पर पड़ोसियों ने दंपत्ति को पीट दिया। चकमाहनपुर (सीहीपुर)गांव निवासी कन्हैया लाल को उनके पड़ोसी रामपाल और रामदुलार उनकी बेटी को भला बुरा कहते हुए गाली दे रहे थे। आरोप है कि उसी बात का उलाहना देने पर उन लोगों ने कन्हैयालाल और पत्नी की पिटाई कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामपाल व रामदुलार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.