दंपति को पीटकर घायल किया मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, मई 18 -- जानसठ। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें आरोपी ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को गांव भलवा निवासी रामपाल पुत्र फत्तन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात लगभग नो बजे मिंटू ने उनके साथ गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो उसने अपने साथी आदित्य और आर्यन को भी बुला लिया। तीनों ने मिलकर रामपाल और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उसके बाद झगड़े की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए और दंपति को छुड़ाया। यह भी पढ़ें- खेत की जोताई को लेकर पिटाई, दंपति पर लाठी-डंडों से हमला तीनों आरोपी दंपति को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.