देहरादून, मार्च 12 -- देहरादून। दंपति को धमकी देने के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने पड़ोसी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि स्वाति दुग्गल पत्नी पुनीत दुग्गल निवासी दिव्य विहार, तरला अधोईवाला ने तहरीर दी। बताया कि बीते चार मार्च को पड़ोसी मनोज ठाकुर और उनके बेटे चिराग ठाकुर ने घर के बाहर आकर गाली गलौच और धमकी दी। दंपति ने शिकायत पर पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...