रुडकी, मार्च 27 -- मंगलौर। कस्बे में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर जिले के थाना छपार क्षेत्र अंतर्गत गांव बढ़ीवाला निवासी तमरेज 25 मार्च को दोपहर अपनी पत्नी मीरजहां के साथ रुड़की से अपने रिश्तेदारों के यहां से लौट रहे थे। मंगलौर एक्सिस बैंक पास पहुंचे तो ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.