मैनपुरी, जनवरी 5 -- कुख्यात लुटेरे से मैनपुरी कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवादा तिराहे के निकट पुलिस ने लुटेरे को रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान उसकी टांग में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसी बदमाश ने साल के पहले ही दिन एक जनवरी को दंपति को गोली मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसका एक साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हो चुका है। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि एक जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी दिलीप कुमार और उसकी पत्नी मैनपुरी से गोपालपुर जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे सोने के आभूषण लूट लिए। विरोध के दौरान बदमाशों ने दोनों की टांग में गोली मार दी। जिससे वे दोनों घायल हो गए थे। इस घटना का खुलासा करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.