जौनपुर, अप्रैल 15 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। बेहड़ा गांव के पुरवा मसौड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दंपति के साथ मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। गांव निवासी रानी निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति बाबूराम निषाद खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अंश निषाद, आशीष निषाद और अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह अपने पति को बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और भागने पर दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दंपति को खेत में दौड़ा दौड़ा कर पिटा जिससे दोनों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपित जान...