नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सूरजपुर में रहने वाले दंपति के साथ मारपीट और ब्लैकमेल करने मामला सामने आया है। पति-पत्नी का आरोप है कि उनकी अंतरजातीय शादी से नाखुश उनका रिश्तेदार ने उन्हें धमका रहा है। साथ ही, आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट भी की। ग्रेटर नोएडा निवासी नितिन कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में एक युवती से प्रेम विवाह किया था। अंतरजातीय विवाह के कारण पत्नी के परिवार के लोग इससे नाराज थे। उस समय जान-माल के खतरे को देखते हुए उन्होंने उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी प्राप्त की थी। वर्तमान में उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र चार वर्ष और दूसरे की करीब 20 माह है। पिछले पांच वर्षों से जम्मू-कश्मीर में एक निजी कंपनी में रेलवे टनल प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी का एक परिचित रिश्तेदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.