नोएडा, मई 18 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में बाइक सवार दंपति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक लड़पुरा गांव निवासी पवन रविवार को अपनी बाइक पर सवार होकर पत्नी और बेटी के साथ सिरसा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पवन का बाइक सवार नेमवीर से बाइक निकालने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी नेमवीर ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर पति-पत्नी को बुरी तरह पीटा था। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी नेमवीर, देवेंद्र, संदीप व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- बाइक में टक्कर मारकर युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर ...