महोबा, मई 28 -- महोबा, संवाददाता। किसान के साथ दबंगों ने गाली गलौच कर मारपीट की। बचाव करने पर किसान की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। महोबकंठ पुलिस को दी तहरीर में किरन देवी पत्नी भगत सिंह राजपूत निवासी पचारा ने बताया कि 27 मई को सुबह वह पति के साथ खेत में थी। तभी गांव के दबंग आए और पति के साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर पति के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई। बचाव करने के प्रयास में दबंगों के द्वारा उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित रामप्रकाश राजपूत और कौशल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...