आजमगढ़, अप्रैल 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की रात दंपति में हो रहे विवाद में बीचबचाव के लिए गए युवक की राड से मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी को पीट रहे पति ने टोकने पर राड से हमला कर दिया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर हरिजन बस्ती निवसी 40 वर्षीय रामजी का पड़ोसी राहुल रविवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा। वह घर में विवाद करने लगा। अपनी पत्नी को पीटने लगा। विवाद में बचाव के लिए रामजी पहुंच गए। इस दौरान राहुल ने रामजी के सिर पर राड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.