कन्नौज, मार्च 2 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी विजयप्रकाश पुत्र भजनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके भाई रामनिवास दुबे व उनकी पत्नी अनीता दुबे ने नाली व सीसी रोड पर दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जब इस बात का विरोध किया, तो उन दोनों ने गालीगलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, दूसरे पक्ष से रामनिवास दुबे ने विजयप्रकाश, राजीव, गौरव व राजेश दुबे के खिलाफ गालीगलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.