गोरखपुर, दिसम्बर 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के सरैया लठौरवा निवासिनी भाना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सरैया में एक मकान खरीदी है। उसी मकान में परिवार सहित रहती है। उनके बगल के बसंत व उसकी पत्नी अंजनी मकान की खुन्नस को लेकर आए दिन गाली गलौज करते हैं। पांच दिन पूर्व उसके पति घर पर अकेले थे। तभी लोग मघर में घुसकर उसके पति के ऊपर लाठी-डंडा से मारपीट कर प्राणघातक हमला करके सिर फोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...