बागपत, जनवरी 5 -- खेकड़ा। शाहदरा के एमएस पार्क के रामनगर एक्सटेंशन में वृद्ध दंपत्ति की हत्या के बाद से कस्बे में शोक की लहर दौड़ी हुई है। सोमवार को परिजनों के साथ कस्बे के काफी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शाहदरा पहुंचे। गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक सेवानिवृत शिक्षक वीरेंद्र कुमार बंसल और उनकी पत्नी प्रवेश बंसल खेकड़ा की गांधीगंज मंडी की रहने वाली थी। वीरेंद्र बंसल के पिता राधेश्याम बंसल लेखपाल थे। मूल रूप से वे मेरठ के सरधना क्षेत्र के सरूरपुर गांव के रहने वाले थे। 1975 में वे परिवार के साथ खेकड़ा की गांधी गाजी मंडी में आकर रहने लगे थे। उनके बड़े पुत्र राजकुमार बंसल की मंडी में बड़ी हैंडलूम फैक्ट्री है। वे हैंडलूम एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। छोटा भाई वीरेंद्र बंसल ज्योति नगर के सरकारी स्कूल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.