दंपति की संदिग्ध मौत के नौ माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, जून 20 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र में पिछले वर्ष पति पत्नी की हुई संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि 2 सितंबर 2025 की रात ग्राम एवं थाना हैदराबाद निवासी 55 वर्षीय राजबहादुर मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्रा और उनकी पत्नी 50 वर्षीय नीलम मिश्रा उर्फ सुनीला अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए थे। जांच में पाया गया था कि नीलम मिश्रा घर की ऊपरी मंजिल पर कमरे में चारपाई पर मृत मिली थीं जबकि राजबहादुर मिश्रा नीचे के कमरे में छत के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य भी एकत्र किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीलम मिश्रा की मृत्यु गला घुटने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.