इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- भरथना। गांव खितौरा निवासी शिवम की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिवम ने बताया कि 26 अप्रैल की शाम करीब सात बजे उसका भाई दीपक कुमार अपनी पत्नी अनामिका के साथ बाइक से इटावा जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अनामिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.