अलीगढ़, मार्च 2 -- अतरौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अवंती बाई चौराहा पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। गंगा स्नान के लिए रामघाट जा रहे 55 वर्षीय भगवान दास पुत्र मेवा राम निवासी थाना क्वार्सी चौराहा, अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ बाइक पर सवार थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक संख्या बीआर 44 सीए 7167 के चालक अजमल पुत्र तस्दीक निवासी मोहनपुर अमांपुर, थाना सहावर, जनपद कासगंज ने तेज रफ्तार के साथ बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में भगवान दास के दोनों पैर कुचल गये। जब कि पत्नी सुनीता देवी के मामूली चोट आई है। हादसे सौ शैया अस्पताल से चंद दूरी पर हुआ था इस लिए स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। भगवान दास के दोनों पैर घुटनों से चकनाचूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.