नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, का. सं.। साकेत जिला अदालत पूर्वोत्तर की तीन युवतियों पर कथित नस्लीय टिप्पणी के आरोपी दंपति की जमानत पर आज फैसला सुनाएगी। मालवीय नगर में हुए इस विवाद के बाद गिरफ्तार दंपति की जमानत याचिका पर सोमवार को कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समर विशाल की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि जमानत पर फैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा। मामले में आरोपी हर्ष प्रिया सिंह और रूबी जैन को दिल्ली पुलिस ने 25 फरवरी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर की रहने वाली तीन युवतियों के साथ विवाद के दौरान अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां की थीं। यह पूरा विवाद 20 फरवरी को एसी लगाने के दौरान मलबा गिरने को लेकर हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.