जौनपुर, फरवरी 21 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने बिठुआकला(भूसी का पूरा) गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर मारने पीटने के आरोप में दस लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव निवासी जड़ावती पत्नी धनीलाल ने तहरीर देकर आरोप लगायी कि कि 13 फरवरी की सुबह सात बजे वह पानी लेने जा रही थी। विपक्षीगण विनय उर्फ करिया, रविकेश, रितिक, नितिन, आरती, बबिता, डाली, पिंकी, रूबी तथा बदामा निवासीगण बिठुआकला पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। अचानक लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर पहुंचे उसके पति धनीलाल और पुत्र रामबरन, पुत्री लक्ष्मी को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मारपीट के आरोपी सभी दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.