संतकबीरनगर, अप्रैल 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। तीन दिन पूर्व कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के लेडुवा में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी थी। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दंपति और दो बेटियों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित रामसागर पुत्र सिरपत का आरोप है कि 17 अप्रैल को रात करीब साढ़े दस बजे गांव के विपक्षी सतीश ,मीना ,नोहख,मनोरम और अनीश निवासी दुल्हीपार पुरानी रंजिश को लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप है कि लोग उसे गालियां देने लगे । गाली देने से मना किया तो सभी लोग जबरदस्ती घर में घुसकर लात मुक्का व डंडा से मारने लगे । शोर सुनकर घर के तथा तमाम लोग बीच बचाव किए। तब उसकी जान बची । उपरोक्त लोगों के मारने से उसके सिर में तथा शरीर के अन्य हिस्सों में तमाम चोटे आई हैं। घटना की सूचना 112 पर दिया गया तथा एंबुलेंस को ब...