मैनपुरी, फरवरी 27 -- मैनपुरी। शहर के बाईपास रोड स्थित यादव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने दंपति और उसकी पुत्री पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार दिलाया। घटना की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र अतर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 25 फरवरी की शाम वह अपनी पत्नी सुनीता और पुत्री भावना के साथ घर में था। तभी उसके पड़ोसी भानुप्रताप यादव, उसकी पत्नी सीमा, पुत्री निशा, उसका किराएदार, एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर में घुस आए और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस हमले में वह तथा उसकी पत्नी एवं पुत्री घायल हो गए। आरोपियों ने इससे पहले भी उनके साथ मारपीट की थी। इस मारपीट की घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.