लखनऊ, अप्रैल 7 -- कारोबार में पार्टनरशिप के नाम पर करीब 19 लाख रुपये ले लिए एडीजी लखनऊ जोन से मिल की शिकायत, पुलिस जांच में जुटीलखनऊ,संवाददाता।राज्य कर विभाग के अमीन ने दंपति व उनकी बेटी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि कारोबार में पार्टनरशिप के नाम पर करीब 19 लाख ले लिए। मुनाफा न होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो एक प्लॉट का बैनामा कर दिया। शक होने पर पीड़ित ने जानकारी की तो पता चला कि आरोपियों ने उक्त प्लॉट का बैनामा चार अन्य लोगों को भी किया है। एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार के आदेश पर बीबीडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।खरगापुर के कौशलपुरी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय वीरेंद्र सिंह सेंगर राज्य कर विभाग में अमीन के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि मई 2024 में सूर्यभान मिश्रा व किरन मिश्रा से मुलाकात हुई। बातचीत में सूर्यभान ने बताया कि से...