शामली, जून 18 -- जिला अस्पताल में दंत रोग चिकित्सक आयए तो मरीजों में खुशी का माहोल था लेकिन मरीजों कि यह खुशी ज्यादा देर तक नही टिक पाई क्योंकि चिकित्सक के आने के बाद पता चला की दांतो को निकालने,कटाई, सफाई,सड़न (कैविटी) को साफ करने आदि कार्य करने वाली डेंटल एयरोटर मशीन खराब पडी है। जो आज तक ठीक नही हो पाई है। जिस कारण मरीजों केा काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। और निजी डेंटल केयर का रूख करना पड रहा है। जिससे मरीजों को महंगे दामों में अपना इलाज कराना पड रहा है। बता दे की गत माह जिला अस्पताल से दंत रोग चिकित्सक का स्थानांतरण होने के बाद, करीब कए सप्ताह पहले ही शासन से दंत रोग चिकित्सक उपासना की नियुक्ति हुई थी। जैसे ही मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सक ने मशीन का प्रयोंग करना चाहा तो मशीन खराब मिली। चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल प्रशासन...