वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय दंत निपोर महासंघ की ओर से दंतनिपोर सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को विश्वेश्वरगंज फल मंडी के पास हुआ। पहले सत्र में शिव-पार्वती, श्रीराधाकृष्ण और मसाने की होली का प्रदर्शन कलाकारों ने किया। दूसरे सत्र में हास्य कवि सम्मेलन हुआ। सुनील पाण्डेय 'चुनमुन गुरु' के संयोजकत्व में हुए सम्मेलन में कवियों ने एक से एक हास्य रचनाएं सुनाईं। इन रचनाओं में देश, काल और पारिस्थितियों पर केंद्रित कटाक्ष किए गए। सत्र की अध्यक्षता नामवर राय ने की। निजाम बनारसी, सुरेश कुमार अकेला, डंडा बनारसी, बृजेश पांडेय, आशिक बनारसी आदि ने काव्यपाठ किया। संचालन डॉ.रामअवतार पांडेय ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर अशोक तिवारी ने किया। नगर निगम के पूर्व उप सभापति सुरेश चौरसिया विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.