लखनऊ, नवम्बर 19 -- सम्मेलन लखनऊ प्रमुख संवाददाता सैन्य स्वास्थ्य सेवा में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कमांड मिलिट्री डेंटल सेंटर में इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (सीडीई) सम्मेलन शुरू हुआ। इसका उद्घाटन जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ मध्य कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने किया। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने आधुनिक सैन्य दंत चिकित्सा को सैनिकों की संपूर्ण स्वास्थ्य-तत्परता का एक महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि मुख का स्वास्थ्य सीधे तौर पर सैनिक की ऑपरेशनल क्षमता को प्रभावित करता है। उन्होंने बल दिया कि सैन्य स्वास्थ्य देखभाल में अनुसंधान आधारित उपचार, आधुनिक तकनीकों और बहु-विषयक दृष्टिकोण को समाहित करना अत्यंत आवश्यक है। देशभर की सभी कमांडों से आए दंत विशेषज्ञों, वरिष्ठ सैन्य चिकित्सा अधिकारियों, प्रतिष्ठित शैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.