प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से रविवार को श्री नारायण आश्रम तेलियरगंज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉक्टरों की टीम ने 150 लोगों के दांत की जांचकर नि:शुल्क दवाएं वितरित की। चेयरमैन डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि तंबाकू कैंसर जैसी घातक बीमारी को जन्म देता है। दांत की साफ-सफाई न करने से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए, जिससे सभी के दांत स्वस्थ रहे। इस मौके पर डॉ. आशुतोष सिंह, आईडीए सचिव प्रयागराज डॉ. संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. शैलेश मौर्य, डॉ शरद सिंह, डॉ आशीष यादव, डॉ. अभिषेक केशरवानी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आईडीए ने तंबाकू के दुष्प्रभावों से किया जागरूक यह भी पढ़ें- तंबाकू छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें यह भी पढ़ें- तंबाकू और अन्...