दंत चिकित्सक भर्ती की मेधा सूची जारी करने की मांग
भागलपुर, जुलाई 25 -- भागलपुर। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (बीटीएससी) द्वारा दंत चिकित्सक भर्ती को लेकर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण हुए कई महीने बीत चुके हैं, फिर भी अंतिम मेधा सूची एवं नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है। अभ्यर्थी अपने कॅरियर से जुड़ा कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। अनेक अभ्यर्थियों ने इस भर्ती की उम्मीद में एमडीएस पीजी की सीटें तक छोड़ दीं, लेकिन नियुक्ति में हो रही देरी के कारण अब वे न इधर के रहे, न उधर के। अभ्यर्थी रौशन कुमार, रवि सिंह ने बताया कि यह सैकड़ों युवा दंत चिकित्सकों के कॅरियर, उच्च शिक्षा, आर्थिक स्थिरता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है। यह भी पढ़ें- डिप्लोमा फार्मासिस्ट के लंबित 24 अभ्यर्थियों की मेधा सूची जारी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर अंतिम मेधा सूची जारी करने की मांग कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.