मेरठ, जून 18 -- टीपीनगर की गुप्ता कॉलोनी निवासी दंत चिकित्सक का किसी ने मंडी में मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल से दंत चिकित्सक के तीन बैंक खातों से 1,13,602 रुपये निकाल लिए। थाना टीपीनगर पर दंत चिकित्सक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुप्ता कॉलोनी निवासी दंत चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि वह निवोक सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल मोदीनगर में काम करते हैं। सात जून को सुबह वह मंडी में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान उसका किसी ने मोबाइल चुरा लिया। थाना टीपीनगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई। दोबारा मोबाइल लेकर उसमें सिम डाला तो आए मैसेज से पता चला कि उसके एसबीआई, आइसीआइसीआई के तीन खातों से सात से दस जून तक 1,13,602 रुपये यूपीआइ से कई खातों में ट्रांसफर किए गए। यह भी पढ़ें- किसान के खाते से 1.76 लाख रुपये उड़ाए तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू...