देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार की रात थानेदारों के कार्यक्षेत्र में होली के पहले फेरबदल कर दिया। गैर जनपद में दंड पाने वाले थानेदार की कुर्सी छीन ली गई, वहीं कई उप निरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया गया। सलेमपुर कोतवाली के थानेदार महेंद्र चतुर्वेदी कुशीनगर जनपद में दंड पाए थे। इसलिए उन्हें देर रात एसपी संजीव सुमन ने हटा दिया। इन्हें प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। जबकि खुखुंदू थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र को सलेमपुर कोतवाली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सुरौली के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह को अब खुखुंदू थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं कोतवाली में तैनात अविनाश मौर्या को सुरौली थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक तैनात किया गया है। शहर के भुजौल...