पाकुड़, फरवरी 25 -- होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने को लेकर बाजार समिति पाकुड़ में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा प्राप्त समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया गया। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या फेक न्यूज का प्रचार-प्रसार न करें। सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी सूचना को प्रशासन से पुष्टि के बाद ही साझा करें। उन्होंने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक प्रशासनिक तैयारी की गई है। सभी प्रमुख चौक- च...