मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरिहरपुर भीखी गांव में 35 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने के मामले में रविवार को दंडाधिकारी सह पारू राजस्व पदाधिकारी मोतीलाल साह की देखरेख में अवशेष बरामद किया गया। कांड के अनुसंधानकर्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि अवशेष को जांच के लिए फॉरेंसिक भेजा जाएगा। हरिहरपुर भीखी गांव में दहेज की खातिर पांच दिन पहले रिंकू देवी की हत्या कर शव को गायब कर दिया था। रिंकू के पिता वैशाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी जईलाल महतो ने रिंकू के पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.