दंडवत संत स्वाभिमान यात्रा पर निकले युवक का किया स्वागत
मथुरा, सितम्बर 22 -- वृंदावन, गोसंरक्षण और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से नई दिल्ली तक 151 किलोमीटर की दंडवत संत स्वाभिमान यात्रा पर निकले बलदेव निवासी युवा शिवा साधक का मंगलवार को वृंदावन पहुंचने पर श्रद्धालुओं और गोभक्तों ने स्वागत किया। साधक शिवा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 4 सितंबर को किया गया था। वह 108 दिनों में केवल जल और फल का सेवन करते हुए दंडवत करते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना, युवाओं में गो-आधारित जीवनशैली के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा गो-रक्षकों और संत समाज के योगदान को सम्मान दिलाना है। अभियान से पूर्व वह वृंदावन की 21 दंडवत परिक्रमाओं का संकल्प भी ले चुके हैं। अब तक तीन दंडवत परिक्रमाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.