हापुड़, अगस्त 6 -- पतित पावनी मां गंगा की जलधारा से करीब 50 किलो मीटर तक दंडवत कांवड़ लेकर जाने वाले बुलंदशहर निवासी सुमित आधुनिकता के दौर में नई पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। क्योंकि वर्तमान में तो युवा भारी भरकम कलश से जल लेकर जा रहे है। लेकिन सुमित का कहना है कि दंडवत कांवड़ को ले जाकर वह भोले बाबा से अपने सफल करियर की कामना करते है। वह अपने गांव के शिवलय पर जलाभिषेक कर अपनी मन्नत को पूर्ण करने के लिए कामना करेंगे। जनपद बुलंदशहर से गंगा नगरी पहुंचे सुमित कुमार के साथ उनके गांव के अन्य शिव भक्त भी मौजूद है। यह भी पढ़ें- डीजे की धुन पर नाचते-गाते जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे कांवड़िए लेकिन स्वयं सुमित कुमार ही दंडवत कांवड़ लेकर जा रहे है। उन्होंने बताया कि वह बीएसी के छात्र है। उनके मन में देश की सेवा करने का संकल्प है। वह सरकारी नौकरी पाना...