बक्सर, फरवरी 25 -- प्राथमिकी छत के रास्ते घर में घुस कर लगभग तीस लाख रुपए का सामान चुराया घर के अंदर सामान बिखरा था, गोदरेज, बक्सा, सूटकेस के ताले टूटे थे नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना के दंगौली गांव में एक घर से चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चुरा ली है। गृहस्वामी रमेश कुमार ने घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में 30 लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण के साथ दो लाख रुपया नगद चोरी होने का आरोप लगाया है। गृहस्वामी ने बताया कि घर के सभी सदस्य नबीनगर में रहते हैं। गांव के घर में सिर्फ एक वृद्ध महिला रहती है जो कई दिनों से बीमार चल रही है। एक दिन वृद्धा घर में तला बंद कर इलाज के लिए दिल्ली चली गई थी। इसी दौरान सुबह में घर का दरवाजा खुला देखकर पड़ोस की एक औरत ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिस...