दंगों की बादशाह, कर्फ्यू इनकी पहचान; JPNIC को लेकर सपा पर CM योगी का जोरदार हमला
लखनऊ, अगस्त 30 -- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 101 करोड़ रुपए की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास चौराहे पर अमर स्वतंत्रता सेनानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा पर जोरदार हमला किया। साथ ही बिना नाम लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरा। उन्होने कहा कि ''ये दंगों के बादशाह हैं, कर्फ्यू इनकी पहचान है, प्रदेश के खजाने में लूट-खसोट इनकी आदत का हिस्सा है। खाली जमीनों पर सपाई गुंडों का कब्जा और 'देख सपाई-बिटिया घबराई' इनकी पहचान है। ये लोग आज फिर से समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं''।सपा पर सीएम योगी का जोरदार हमला सीएम योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए के नाम पर बांटने वाले लोगों की आप कल्पना कर सकते हैं कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.